Headlines

ईंट समिति कार्यकारिणी चुनाव:सर्वसम्मति से जहीर खान अध्यक्ष बने, पीयूष करमचंदानी बने महामंत्री




महाराजगंज में 6 सितंबर को महाराजगंज ईंट निर्माता समिति की वार्षिक बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में ईंट-भट्ठा कारोबार से जुड़ी समस्याओं, व्यावसायिक चुनौतियों और संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी मुरारी लाल साधवानी की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी हुई। जहीर खान को अध्यक्ष, पीयूष करमचंदानी को महामंत्री, अभय जायसवाल को सह-मंत्री और रामकुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद उपस्थित भट्ठा स्वामियों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने अपेक्षा जताई कि नई टीम ईंट उद्योग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ शासन-प्रशासन से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल करेगी। बैठक में भट्ठा स्वामियों की एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उद्योग हित में सामूहिक प्रयास पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने भी सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सिद्धार्थ अग्रहरि, मो. सलीम, परमात्मा अग्रहरि, लक्ष्मी चंद कलवानी, हाजी अबरार, तैयब अंसारी, रविन्द्र पटेल, राजेंद्र अग्रवाल, अर्जुन अग्रहरि, व्यास मुनि और जितेन्द्र पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भट्ठा स्वामी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी मुरारी लाल साधवानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और उद्योग हित में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *