![]()
बीकानेर के बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को हुए बिश्नोई बिजनेस समिट में 550 से ज्यादा कारोबारी और उद्यमी जुटे। कारोबार को आधुनिक तकनीक, इनोवेशन और स्टार्टअप से जोड़ने, ग्लोबल मार्केट के बदलते ट्रेंड के अनुसार बिजनेस मॉडल तैयार करने और नेटवर्किंग बढ़ाने पर मंथन हुआ। उद्यमियों ने कारोबार के साथ पर्यावरण संरक्षण, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। वित्तीय नियोजन, सरकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं का लाभ लेने, नियमों की पालना और कृषि व महिला शक्ति में कारोबार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने युवाओं से नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनने और गुरु जांभोजी के सिद्धांतों के साथ पर्यावरण हितैषी व सतत व्यवसाय मॉडल अपनाने की अपील की। समिट में 25 से 27 दिसंबर तक जोधपुर में होने वाले बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो में सक्रिय भागीदारी का आह्वान भी किया गया। नैतिक मूल्यों और संस्कारों के साथ कारोबार पर जोर मुख्य अतिथि डीआईजी देवेंद्र बिश्नोई ने उद्यमियों से कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर सामूहिकता के साथ आगे बढ़ने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर व्यवसाय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। संत समाज के प्रतिनिधि स्वामी भागीरथ दास शास्त्री जैसला ने कहा कि व्यवसाय में गुरु जांभोजी के नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों का पालन जरूरी है। सफलता के साथ संस्कार और नैतिकता बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। 25-27 दिसंबर को जोधपुर में ग्लोबल कन्वेंशन बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के अध्यक्ष रमेश बाबल ने बताया कि 25, 26 और 27 दिसंबर को जोधपुर में बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एंड एक्सपो होगा। उन्होंने समाज के उद्यमियों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। युवाओं से रोजगार देने वाला बनने की अपील समिट अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उद्यमी राजाराम धारणिया ने व्यापार के साथ समाज सेवा को प्राथमिकता देने और सामूहिक विकास के लिए काम करने की बात कही। वहीं, नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने युवाओं से रोजगार पाने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में बिश्नोई समाज के उद्यमी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आधुनिक तकनीक और स्टार्टअप अपनाने पर मंथन समिट में व्यवसाय क्षेत्र के चयन, शिक्षा-प्रशिक्षण, वित्तीय नियोजन, मॉनीटरिंग एवं कंप्लायंस, वैश्विक बाजार, बदलते ट्रेंड और नेटवर्किंग पर चर्चा हुई। सरकारी पंजीकरण, ऑडिट-रिटर्न, सरकारी योजनाओं व ऋण सुविधाओं का लाभ लेने तथा आधुनिक तकनीक, इनोवेशन और स्टार्टअप अपनाने पर भी विचार किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के महासचिव एवं समिट संयोजक आर.के. बिश्नोई, दिल्ली ने किया।
Source link
बिश्नोई बिजनेस समिट में 550 से ज्यादा कारोबारी-उद्यमी जुटे:ग्लोबल मार्केट, नए बिजनेस मॉडल पर चर्चा, कहा-नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार दे युवा
