Headlines

चंडीगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष और आप पार्षद भिड़े:झंडा छीनकर जमीन पर फेंका, कॉलर पकड़कर घसीटा; पार्षद बोला- पहले इन्होंने मारपीट की




चंडीगढ़ में रविवार देर शाम भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित और आम आदमी पार्टी के पार्षद जसवीर लाडी के बीच झड़प का मामला सामने आया है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित ने आरोप लगाया है कि पार्षद जसवीर लाडी ने उनके हाथ से भाजपा का झंडा छीनकर जमीन पर फेंक दिया और इसके बाद उनका कॉलर पकड़कर उनके साथ हाथापाई की। मोहित का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। घटना के समय उनकी मां भी मौके पर मौजूद थीं और उनके साथ भी हाथापाई किए जाने का आरोप लगाया गया है। मोहित के मुताबिक, वह रविवार शाम एक ब्लड कैंप में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके हाथ में भाजपा का झंडा था। इसी दौरान रास्ते में एरिया पार्षद जसवीर लाडी वहां पहुंचे। आरोप है कि पार्षद ने उनके हाथ से झंडा छीन लिया और उसे जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद उनका कॉलर पकड़कर उन्हें घसीटा गया और उनके साथ मारपीट की गई। युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद से विवाद मोहित ने दावा किया कि घटना के दौरान उनके दोस्तों ने वीडियो बना लिया था। उनका कहना है कि वीडियो में पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है। उनके मुताबिक, वीडियो में वह या उनके साथी पार्षद के साथ किसी तरह की मारपीट करते नजर नहीं आ रहे हैं। दूसरी तरफ, पार्षद द्वारा उनका कॉलर पकड़ने, झंडा हाथ से छीनने और उसे जमीन पर फेंकने की घटना वीडियो में दिखाई दे रही है। मोहित का आरोप है कि झड़प के दौरान उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। उन्होंने कहा कि उनकी मां भी उनके साथ थीं और उनके साथ भी हाथापाई की गई। मोहित ने आरोप लगाया कि जब से वह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने हैं, तभी से एरिया पार्षद जसवीर लाडी उनसे नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते रविवार को पार्षद ने उन्हें रास्ते में रोककर विवाद किया और उनके साथ मारपीट की। मोहित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने और वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है। पहले इन्होंने मारपीट शुरू की वहीं, खुद पर लगाए गए आरोपों को पार्षद जसवीर लाडी ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विवाद की शुरुआत उनकी तरफ से नहीं हुई थी। जसवीर लाडी के मुताबिक, पहले मोहित और उनके साथ मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू की और गाली-गलौज की। उन्होंने कहा कि इसी के बाद उन्होंने भी जवाब में मारपीट की। पार्षद ने आरोप लगाया कि घटना को केवल एक पक्ष की ओर से दिखाया जा रहा है, जबकि विवाद की शुरुआत किस तरह हुई, यह भी जांच का विषय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *