Headlines

भिंड में क्वारी नदी खतरे के निशान से ऊपर:जलस्तर 125.08 मीटर पहुंचा; सिंध भी खतरे के करीब, खनन वाले गड्ढों पर खास नजर




भिंड जिले में लगातार बारिश के बाद अब नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। चंबल नदी के बढ़ने की रफ्तार कम हुई है, जबकि क्वारी नदी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार सुबह 9:15 बजे क्वारी नदी का जलस्तर 125.08 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 125 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। जलस्तर लगातार बढ़ने को देखते हुए नदी किनारे के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। चंबल का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा था
पिछले दिनों चंबल नदी के जलस्तर में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अब इसकी रफ्तार कम हुई है। राजघाट से पानी छोड़े जाने के कारण उदी घाट पर चंबल का जलस्तर 113.5 मीटर दर्ज किया है। यह सामान्य जलस्तर से करीब पांच मीटर नीचे है। सिंध नदी भी खतरे के करीब
सिंध नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इसका जलस्तर करीब 120 मीटर दर्ज किया जा रहा है। इसे देखते हुए नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट रखा गया है। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है। बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। लोगों को नदियों में जाने से बचने की हिदायत दी गई है। खनन वाले गहरे गड्ढों पर नजर
क्वारी नदी के आसपास उन इलाकों में भी खास निगरानी की जा रही है, जहां पहले रेत खनन होता रहा है। खनन के कारण कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। पानी बढ़ने के बाद ये गड्ढे और खतरनाक हो गए हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों और अन्य लोगों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोक दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *