Headlines

जैसलमेर-पोकरण में प्रचार का आज आखिरी दिन:शराब की दुकानें 14 तक रहेंगी बंद, दो चरणों में होगा मतदान




जैसलमेर नगर परिषद और पोकरण नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रचार सोमवार शाम 6 बजे थम जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम के तहत 7 सितंबर शाम 6 बजे से दोनों निकाय क्षेत्रों में 48 घंटे का सूखा दिवस लागू होगा। इसके तहत शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिला प्रशासन और पुलिस ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब रैली-सभा और लाउडस्पीकर पर रोक नगर परिषद जैसलमेर के लिए 9 सितंबर को मतदान होना है। इसके चलते सोमवार शाम 6 बजे के बाद चुनावी रैलियां, जनसभाएं, रोड शो, वाहन रैली और लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। प्रशासन ने आचार संहिता और प्रचार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *