Headlines

31 लाख की स्वर्ण-रजत मुद्राओं से हुआ खाटूश्यामजी का श्रृंगार:फूल बंगला और इत्रवर्षा से भक्तों ने किए दर्शन, एकादशी पर हुए विशेष अनुष्ठान




सोमवार को अजा एकादशी पर शहर के नहर रोड कलारना स्थित बाबा खाटूश्याम मंदिर श्याम हवेली में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। इस मौके पर बाबा श्याम का स्वर्ण और रजत मुद्राओं से श्रृंगार किया गया। मंदिर में सजे श्याम दरबार के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्याम हवेली मंदिर समिति के मुताबिक, श्याम भक्तों की पहल पर अजा एकादशी पर बाबा श्याम का करीब 31 लाख रुपए की स्वर्ण और रजत मुद्राओं से श्रृंगार किया गया। इसके लिए मंदिर परिसर में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को जब बाबा श्याम का दरबार मुद्राओं से सजाया गया, तो श्रद्धालु इसे देखकर खुश हुए। मंदिर परिसर में फूल बंगला भी सजाया गया है। आकर्षक झांकी के साथ अखंड ज्योत जलाई गई है और बाबा श्याम के दरबार में इत्रवर्षा हो रही है। फूलों और रोशनी से सजा मंदिर परिसर भक्ति से भरा है। श्रद्धालु बाबा श्याम के श्रृंगार के दर्शन कर जयकारे लगा रहे हैं। अजा एकादशी पर इलाके के अलग-अलग हिस्सों से श्याम भक्त दर्शन के लिए श्याम हवेली पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन की व्यवस्था की है। भक्तों से अपील की गई है कि वे कतार में लगकर दर्शन करें। मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जा रहा है। धार्मिक आयोजन के कारण मंदिर इलाके में दिनभर भक्तों की भीड़ रही। बाबा श्याम का मुद्रा श्रृंगार, फूल बंगला और इत्रवर्षा श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *