Headlines

DAVV Indore Decision: Tuition Fees Waiver For Retired Agniveers & Army


इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की बैठक में अग्निवीरों और सैन्यकर्मियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। अब रिटायरमेंट के बाद यदि कोई अग्निवीर विश्वविद्यालय के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेता है, तो उसकी ट्यूशन फीस विश्वविद्यालय द्वारा माफ की जाएगी। यह सुविधा सेना के तीनों अंगों से जुड़े जवानों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

कार्यपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इनमें परफॉर्मिंग आर्ट्स का नया विभाग शुरू करना, पूर्व कुलपति की स्मृति में कक्ष/ऑडिटोरियम के नवीनीकरण को मंजूरी देना और गंभीर बीमारी या दिव्यांगता की स्थिति में छात्रों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की व्यवस्था की समीक्षा के लिए नई समिति गठित करना शामिल है।

डेढ़ करोड़ की मदद से बनेगा परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग का भवन

कुलपति राकेश सिंघई ने बताया कि विश्वविद्यालय में परफॉर्मिंग आर्ट्स का नया विभाग स्थापित किया गया है। इसके भवन के निर्माण के लिए लॉर्ड ऑफ जैन पतालिया ट्रस्ट की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए का दान दिया गया है। इस राशि से भवन के एक हिस्से का निर्माण किया जाएगा।

एसएम दासगुप्ता के नाम पर होगा कक्ष/ऑडिटोरियम

विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एस.एम. दासगुप्ता की स्मृति में भी पहल की गई है। आईईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के कुछ बैच के छात्रों ने वहां स्थित कक्ष/ऑडिटोरियम के नवीनीकरण का प्रस्ताव रखा था। छात्रों की इच्छा के अनुसार इसे एस.एम. दासगुप्ता के नाम पर रखने के प्रस्ताव को कार्यपरिषद ने मंजूरी दे दी।

गंभीर बीमारी और दिव्यांगता सहायता योजना की होगी समीक्षा

छात्रों को गंभीर बीमारी और दिव्यांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता देने की विश्वविद्यालय की पुरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी। इसके लिए नई समिति का गठन किया जाएगा। समिति मौजूदा नियमों की समीक्षा कर जरूरत के अनुसार आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाने पर विचार करेगी। इसके अलावा, संभव होने पर बीमा से जुड़ी सहायता को भी योजना में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

एसी सदस्यों ने मानदेय छात्र सहायता समिति को किया दान

बैठक में एक और उल्लेखनीय पहल सामने आई। विश्वविद्यालय के *एसी सदस्यों ने आज मिलने वाला अपना मानदेय छात्र विकलांगता/सहायता समिति को दान करने का निर्णय लिया। इसके तहत आज का मानदेय छात्र सहायता समिति को दान कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *