Headlines

इंदौर से आगरा जा रही बस पलटी, 7 लोग घायल:शाजापुर में टायर फटने से हादसा, 15 यात्री सवार थे




शाजापुर में नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार रात करीब 9 बजे एक यात्री बस पलट गई। यह हादसा मझानिया के पास हुआ। बस में सवार सात लोग घायल हो गए। घटना के समय बस में कुल 15 यात्री सवार थे। यह बस इंदौर से आगरा की ओर जा रही थी। यात्रियों ने बताया कि बस का टायर फटने से यह हादसा हुआ और बस सड़क पर तेजी से पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर एसपी प्रियंका शुक्ला और एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय भी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। जिला अस्पताल में नायब तहसीलदार ने घायलों के बारे में जानकारी ली। राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी यात्रियों की हालत फिलहाल सामान्य है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घायलों का शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में ये लोग घायल हुए अंकुश (21 वर्ष, मुरैना), जितेंद्र (40 वर्ष, हाथरस यूपी), सोनू (25 वर्ष, मुरैना), गंगा सिंह (28 वर्ष, आगरा), दीपक (27 वर्ष, मुरैना), मीना (50 वर्ष, इंदौर) और बरनिया (40 वर्ष, रसगांव)।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *