![]()
जयपुर में मोती डूंगरी थाना पुलिस ने घरेलू नौकरानी द्वारा करीब 10 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन और हीरे जड़ित पेंडेंट चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 36 वर्षीय वर्षा तोलानी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। डीसीसी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि आदर्श नगर निवासी स्नेहा गुलाबराय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 सितंबर को उनके परिवार ने शीतला सप्तमी की पूजा के लिए सोने की चेन और उसमें लगा हीरे जड़ित पेंडेंट इस्तेमाल किया था। पूजा के बाद आभूषण रसोई में रखे हुए थे। वेतन लेने के बहाने घर पहुंची थी परिवादिया के अनुसार, घरेलू सहायिका वर्षा तोलानी लंबे समय से उनके घर पर खाना बनाने का काम करती थी, लेकिन 29 अगस्त से काम पर नहीं आ रही थी। 3 सितम्बर की शाम वह पूर्व में किए काम की मजदूरी लेने घर पहुंची। मजदूरी लेने के बाद जाने के बजाय उसने रसोई में काम करने की बात कही। परिवार ने उसे काम करने से मना किया, लेकिन वह रसोई में चली गई। इसी दौरान उसकी बेटी भी उसे लेने पहुंची थी। कुछ देर बाद परिवार की महिला सदस्य रसोई में गई तो सोने की चेन और हीरे जड़ित पेंडेंट गायब मिला। घर में तलाश करने के बावजूद आभूषण नहीं मिले। मामले में मोती डूंगरी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वर्षा तोलानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके बयानों में विरोधाभास मिला। मौका देखकर वारदात को दिया अंजाम मोतीडूंगरी थानाधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला साल 2015 से परिवार के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। लंबे समय से घर में काम करने के कारण उसे परिवार के सामान और आभूषणों की जानकारी थी। पुलिस के अनुसार महिला वेतन लेने के बहाने घर पहुंची और मौका देखकर सोने की चेन और हीरे जड़ित पेंडेंट चोरी कर लिया। इसके बाद वह परिवार के साथ मिलकर चोरी हुए सामान को तलाश करने का दिखावा करती रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी किए गए आभूषणों को बेचने की फिराक में थी। पुलिस ने बरामद किए दोनों आभूषण पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन और उसमें लगा हीरे जड़ित पेंडेंट बरामद कर लिया है। दोनों आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है।
Source link
नौकरानी ने चुराई थी 10 लाख की ज्वेलरी:वेतन लेने के बहाने घर पहुंची थी महिला; सोने की चेन और हीरे जड़ित पेंडेंट बरामद
