Headlines

रेव्ह. अमोल आशीष कुजूर को हराया:रेव्ह. युनिफ्लाइड मिंज नॉर्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च छोटानागपुर के बिशप




नॉर्थ वेस्टर्न जीईएल (एनडब्ल्यू जीईएल) चर्च छोटानागपुर एवं असम के नए बिशप के रूप में रेव्ह. युनिफ्लाइड मिंज निर्वाचित हुए हैं। चर्च चुनाव में उन्होंने 5421 में से 3654 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी रेव्ह. अमोल आशीष कुजूर (1767 वोट) को 1887 मतों से हराया। चर्च संविधान के तहत 11 राज्यों के करीब 5500 पेरिश काउंसिल सदस्यों ने 16 अगस्त को मतदान किया था। शनिवार देर रात मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। उड़ीसा के सुंदरगढ़ निवासी रेव्ह. मिंज ने गुरुकुल लूथरन थियोलॉजिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, चेन्नई से बैचलर ऑफ डिविनिटी की पढ़ाई की है और वर्तमान में राउरकेला पेरिश में सेवा दे रहे हैं। उनका बिशप संस्कार मार्च 2027 में संभावित है। हालांकि, उन्हें किस डायसिस की जिम्मेदारी मिलेगी, इसका निर्णय चर्च की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होगा। चुनाव परिणाम के बाद आर्चबिशप राजीव सतीश टोप्पो समेत चर्च के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *