Headlines

बरनाला में कार ड्राइवर को बातों में उलझाया:नीचे उतरते ही पर्स छीना, बाइक पर फरार हुए आरोपी; चार युवक नामजद




बरनाला जिले में कार चालक को झांसे में लेकर पर्स छीनने के मामले में सिटी-1 पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना सिटी-1 के एसएचओ इंस्पेक्टर लखवीर सिंह ने बताया कि गांव घुन्नस निवासी हरपिंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, 5 सितंबर को वह अपनी कार से जा रहे थे। रास्ते में पेशाब करने के लिए उन्होंने वाहन रोका और बाहर चले गए। जब वह वापस आकर ड्राइविंग सीट पर बैठे तो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक उनकी कार के पास पहुंचे। आरोपियों ने कार का शीशा खटखटाया और किसी बहाने से उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी जैसे ही हरपिंदर सिंह कार से बाहर निकलने लगे, आरोपियों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दमनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह उर्फ अरश और दिलबाग सिंह, सभी निवासी जिला बरनाला, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर लखवीर सिंह ने बताया कि झपटमारी और लूट की घटनाओं में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *