![]()
सागर जिले में जहरीली शराब से 22 लोगों की मौत के बाद डबरा में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीएम नवकिरण कौर की अगुवाई में पुलिस टीम ने सोमवार रात शहर और हाईवे के कई ढाबों व होटलों पर दबिश देकर अवैध शराब पकड़ी और संचालकों को हिरासत में लिया। एसडीएम नवकिरण कौर, एसडीओपी सौरभ कुमार और थाना प्रभारियों के साथ पुलिस टीम सबसे पहले पिछोर रोड स्थित ढाबों पर पहुंची। फौजी ढाबे समेत आसपास के ढाबों से करीब 8 पेटी बीयर पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि फौजी ढाबे को बीएसएफ से रिटायर कर्मचारी चला रहा था। पुलिस ने शराब जब्त कर संचालकों को हिरासत में ले लिया। हाईवे के होटलों में खलबली इसके बाद पुलिस टीम ने ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित रंग है पंजाब, माता-पिता, अमर बसेरा और संधू होटल समेत कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई की भनक लगते ही कई होटल संचालक अपने-अपने शटर गिराकर भाग निकले। देर रात तक चली कार्रवाई एसडीएम नवकिरण कौर ने बताया कि अवैध शराब की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ किया कि ढाबों और होटलों के साथ-साथ अब गली-मोहल्लों में बिकने वाली अवैध शराब पर भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
डबरा में ढाबों पर अवैध शराब बिकती मिली:सागर में 22 मौतों के बाद जागा प्रशासन, एक संचालक को पकड़ा
