![]()
तरनतारन जिले के वैरोवाल थाना क्षेत्र के गांव सरां तलवंडी में नंबरदारी चुनाव को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। मामले में 6 नामजद और 5 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। सरां तलवंडी निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर एक व्यक्ति झोपड़ी में बैठकर उनकी ओर फायरिंग करता दिखाई दिया। बलविंदर ने आरोप लगाया कि नंबरदारी चुनाव को लेकर चल रहे विवाद के चलते उन्हें जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई गईं। एएसआई बलदेव सिंह ने जांच के बाद सतबीर सिंह, फतेहबीर सिंह, करण सिंह और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी वहीं दूसरे पक्ष की रणजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि उनके भतीजे जगबीर सिंह गांव के मौजूदा सरपंच हैं। नंबरदारी चुनाव को लेकर बलविंदर सिंह के साथ उनका विवाद चल रहा था। आरोप है कि 6 सितंबर को बलविंदर सिंह, संदीप सिंह, तेजिंदर सिंह और दो अज्ञात लोगों ने उनके घर के सामने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
नंबरदारी चुनाव के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग:तरनतारन पुलिस ने 6 नामजद समेत 5 अज्ञात पर क्रॉस केस दर्ज किया
