Headlines

पंजाब में मानसून सुस्त, तीन जिलों में बारिश का अनुमान:गर्मी-उमस बढ़ेगी, तापमान सामान्य के करीब; बठिंडा में पारा 36.4 डिग्री




पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। 8 सितंबर को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश कम होने से गर्मी और उमस बढ़ सकती है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को सिर्फ पठानकोट में बारिश मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पठानकोट को छोड़कर पंजाब के किसी अन्य जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई। जबकि संभावना मौसम विभाग ने चौदह जिलों की जताई थी। पठानकोट में 0.5 MM बारिश हुई। राज्य में अधिकतम तापमान पठानकोट के 31.2 डिग्री से लेकर बठिंडा के 36.4 डिग्री तक रहा। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय पंजाब और चंडीगढ़ के आसपास इस समय दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इनमें एक कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है, जबकि दूसरा ऊंचाई वाले स्तर पर सक्रिय है। इसके साथ मानसून ट्रफ भी उत्तर भारत से होकर गुजर रही है। इन मौसम प्रणालियों के असर से पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। डैम खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा डैम का जलस्तर 1,643 फीट है। इसमें 37,778 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 25,300 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। पोंग डैम का जलस्तर 1,372.14 फीट है। यहां 20,689 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है और 10,011 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यानी दोनों डैम में पानी की आवक, निकासी से ज्यादा है।

8,645 मेगावाट बिजली बाहर से खरीदी पंजाब में इस समय 13,979 मेगावाट बिजली की मांग है। राज्य के अपने बिजलीघरों से 5,336 मेगावाट बिजली बन रही है, जबकि बाहर से 8,645 मेगावाट बिजली ली जा रही है। तय शेड्यूल के मुकाबले 50 मेगावाट कम बिजली ली गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *