![]()
पंजाब में कांग्रेस की ओर से भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ आज को प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि पंजाब सरकार ने लोगों से किए गए कई वादे पूरे नहीं किए हैं और सरकार ने जनता को झूठे वादों के जरिए गुमराह किया है। कांग्रेस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान सरकार की कथित विफलताओं और चुनाव के दौरान किए गए वादों को मुद्दा बनाया जाएगा। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से सरकार से अपने वादे पूरे करने की मांग की जाएगी। सुबह 11 बजे शुरू होगा प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन 8 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसका आयोजन पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15, चंडीगढ़ में किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस की ओर से मीडिया को भी प्रदर्शन को कवर करने के लिए आमंत्रित किया गया है। पार्टी का कहना है कि प्रदर्शन के जरिए सरकार के सामने जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे और सरकार से अपने वादों को पूरा करने का जवाब मांगा जाएगा।
Source link
पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज:राजा वड़िंग करेंगे नेतृत्व, मान सरकार की कथित नाकामियों पर साधेगी निशाना
