Headlines

देह व्यापार में 1 महिला-2 युवतियां अरेस्ट:लखीसराय में किराए के मकान में 2 साल से चल रहा था, लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने उठाया




लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में शनिवार को अवैध देह व्यापार का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किराए के मकान से एक महिला और दो युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है। मकान में रहने वाली महिला से शिकायत की स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संबंधित किराए के मकान में पिछले दो वर्षों से अधिक समय से कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार मकान में रहने वाली महिला से मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन गतिविधियों पर रोक नहीं लगी। ग्राहक गलती से पड़ोसी के घर में घुसा यह विवाद शनिवार को तब बढ़ गया, जब एक ग्राहक गलती से पड़ोसी के घर में घुस गया। घर में मौजूद महिला ने उसे झाड़ू से खदेड़ दिया। इसके बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और अवैध गतिविधि के विरोध में जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, जिस घर में वह व्यक्ति घुसा था, वह विदेश में कार्यरत मकान मालिक का है। घर की देखभाल के लिए वहां एक परिवार केयरटेकर के रूप में रह रहा है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और किराए के मकान से तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से यह भी सवाल किया कि यदि लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां चल रही थीं, तो इसकी लिखित शिकायत पहले क्यों नहीं की गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी और यह भी देखा जाएगा कि कहीं इस तरह की गतिविधियों में किसी स्थानीय स्तर पर सहयोग तो नहीं मिला। इधर, संबंधित मकान के मालिक ने मामले की शिकायत उच्च स्तर पर करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *