![]()
बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य के 13 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते से रुक-रुककर बारिश जारी है। उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड के कारण मनेरी-भटवाड़ी हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, हिमाचल में शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 पर आज सुबह करीब 5 बजे भारी लैंडस्लाइड हुआ और देवदार का बड़ा पेड़ भी गिर गया। महाराष्ट्र के अंबोली में चेरापूंजी से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक अगस्त तक 250 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सितंबर तक 400 इंच की संभावना है। देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Source link
बिहार के 13 जिलों में बाढ़, 27 लाख लोग प्रभावित:उत्तराखंड-हिमाचल में लैंडस्लाइड; महाराष्ट्र के अंबोली में चेरापूंजी से ज्यादा बारिश
