Headlines

Ajmer Civic Body Election | BJP Expels 6 Rebel Leaders Amid Voting


अजमेर में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले भाजपा ने बागियों के खिलाफ बड़ा संगठनात्मक एक्शन लिया है। प्रदेश भाजपा ने 41 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। इनमें अजमेर से सूची में 6 नाम शामिल हैं।

.

पार्टी की ओर से जारी आदेश में इन नेताओं पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने या निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया गया है। बता दे कि इसमें पिछले दिनों भाजपा छोड़ चुके पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत और उनकी पत्नी हेमा गहलोत का भी नाम है।

इन 6 नेताओं पर क्या आरोप

  • हेमलता गहलोत- वार्ड 4, अजमेर उत्तर: निर्दलीय चुनाव लड़ने का आरोप।
  • धर्मेंद्र गहलोत, पूर्व महापौर–-वार्ड 4, अजमेर उत्तर: निर्दलीय चुनाव लड़ रही पत्नी के पक्ष में प्रचार करने और सोशल मीडिया पर अमर्यादित बयान देने का आरोप।
  • शंकर सिंह रावत, पूर्व मंडल महामंत्री- वार्ड 5, अजमेर उत्तर: निर्दलीय चुनाव लड़ रही बेटी विनिता रावत के पक्ष में प्रचार करने का आरोप।
  • हेमलता बंसल, पूर्व पार्षद- वार्ड 16, अजमेर उत्तर: निर्दलीय चुनाव लड़ने का आरोप।
  • प्रकाश बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष- वार्ड 16, अजमेर उत्तर: निर्दलीय चुनाव लड़ रही पत्नी के पक्ष में प्रचार करने का आरोप।
  • रेनू यादव, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा- वार्ड 68, अजमेर दक्षिण: निर्दलीय चुनाव लड़ने का आरोप।

इधर पहले चरण की तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगे मतदान दल

अजमेर में पहले चरण के नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। मंगलवार को पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टांटोटी और सावर के लिए मतदान दल रवाना होंगे। बुधवार को इन 6 निकायों के 150 वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए 155 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

चुनावी व्यवस्था में करीब 4500 कर्मचारी, अधिकारी, सुरक्षा कर्मी और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पहले चरण में पीसांगन के 25, नसीराबाद के 20, केकड़ी के 40, सरवाड़ के 25, टांटोटी के 20 और सावर के 20 वार्डों में मतदान होगा।

जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है

अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *