Headlines

Ferozepur Drug Bust | ANTF Arrests Two With Heroin Seizure


फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर रात ANTF टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े स्तर पर हेरोइन की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने बाजेके से गोलूका जाने वाले रास्ते पर टी-प्वाइंट के पास बाइक सवार दो युवकों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जर्मन सिंह पुत्र बूढ़ सिंह निवासी दुल्ले के और जसपाल सिंह पुत्र हंसा सिंह निवासी चक्क मादीके, थाना गुरुहरसहाय के रूप में हुई है।

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की होगी जांच

पुलिस के अनुसार, अब आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही, पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच करेगी।

पुलिस द्वारा बरामद की गई हेरोइन की खेप।

पुलिस द्वारा बरामद की गई हेरोइन की खेप।

अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा

पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी किस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं और इसमें उनके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं। ANTF का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *