Headlines

राघव चड्ढा के वोट पर सियासत गरमाई:AAP ने मोहाली फ्लैट की वीडियो दिखाई, वहां कोई नहीं रहता; दिल्ली की सूची में नाम कैसे जुड़ा




बीजेपी सांसद राघव चड्ढा के वोट काटने के आरोपों पर राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में AAP नेता अनुराग ढांडा ने पलटवार करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। ढांडा ने दावा किया कि मोहाली के जिस फ्लैट नंबर 103 का राघव चड्ढा जिक्र कर रहे हैं, वहां अब कोई नहीं रहता। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की ड्राफ्ट रोल में नहीं था तीस अगस्त के बाद कैसे जुड़ गया और बिना फॉर्म भरे उनका नाम वोटर लिस्ट में कैसे शामिल हुआ। ढांडा ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा ने बैक डेट में वोट बनवाई। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा किसी की भी वोट कटवा सकती है। अब तीन पाइंट में जानिए सारा मामला क्या राघव चड्ढा के फ्लैट का वीडियो दिखाया प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP नेत ने एक वीडियो भी दिखाया। इसमें एक पत्रकार राघव चड्‌ढा के मोहाली एड्रेस वाले फ्लैट नंबर 103 पर पहुंचता है। सिक्योरिटी गार्ड के साथ पत्रकार फ्लैट में जाता है और बताता है कि यहां कोई नहीं रहता। गार्ड का कहना है कि उसने राघव चड्ढा को कभी यहां नहीं देखा। वीडियो में फ्लैट की हालत भी खराब दिखाई गई। कमरे में कोई खास सामान नहीं था और बेडरूम की हालत भी ठीक नहीं थी। AAP नेताओं ने इसी आधार पर राघव चड्ढा के पंजाब के वोटर होने के दावे पर सवाल उठाए। खुद को पंजाब का वोटर बताया था AAP नेता ने कहा कि एक तरफ राघव चड्ढा दावा कर रहे हैं कि वह पंजाब के वोटर हैं और उनका वोट जबरदस्ती काट दिया गया। दूसरी तरफ, जिस पते पर उनका नाम दर्ज होने का दावा किया गया, वहां रहने के कोई सबूत नहीं मिले। अगर राघव चड्ढा पंजाब में अपना वोट दोबारा बनवाने के लिए SIR प्रक्रिया का दावा कर रहे हैं, तो इससे यह साफ कि उन्होंने खुद को पंजाब का वोटर माना था। एक व्यक्ति का वोट एक समय में दो जगह नहीं हो सकता। दिल्ली की वोटर लिस्ट का भी जिक्र AAP ने ने दावा किया कि 31 अगस्त को दिल्ली की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी हुआ था। इसमें राजिंदर नगर की वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर राघव चड्ढा को दिल्ली में वोट बनवाना है तो उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना वोट ट्रांसफर करवाना होगा। लेकिन अब उनका नाम सूची है। SIR की प्रक्रिया में वोट जोड़ने और हटाने को लेकर मनमानी की जा रही है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *