![]()
कैमूर वन प्रमंडल के भभुआ क्षेत्र के मुंडेश्वरी स्थित मातर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने रामप्रसाद सिंह के पोखर में एक बड़ा मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही कैमूर के वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। करकटगढ़ के प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को वन विभाग की निगरानी में करकटगढ़ ले जाया गया। यहां उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी पानी के स्रोत में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वनकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका रेस्क्यू अभियान में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी और दिवाकर कुमार, वनपाल प्रतिभा भारती, वनरक्षी आशीष कुमार समेत अन्य वन कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। वन्यजीव दिखे तो विभाग को दें सूचना घटना के बाद वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी आवासीय क्षेत्र या पोखर के आसपास वन्यजीव दिखाई दे, तो उसके पास न जाएं और न ही उसे खुद पकड़ने की कोशिश करें। ऐसी स्थिति में तुरंत स्थानीय वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए जा सकें।
Source link
मातर गांव के पोखर में दिखा विशाल मगरमच्छ:ग्रामीणों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने रेस्क्यू कर करकटगढ़ में छोड़ा, वनकर्मियों ने संभाला अभियान
