![]()
विदिशा के शमशाबाद में सोमवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सांगुल चौराहे के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। हादसे में बाइक चला रहे 20 साल के विजय अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार 22 साल के संजीव अहिरवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुरा जागीर निवासी विजय और संजीव रिश्ते में भाई थे। दोनों सेंटिंग का काम करते थे। सोमवार को वे ग्राम पैगयाई में काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने गांव रामपुरा लौट रहे थे। सांगुल चौराहे के पास हादसा
इसी दौरान सांगुल चौराहे के पास सामने से आ रही किआ कंपनी की कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संजीव को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शमशाबाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में कार को भी काफी नुकसान हुआ। कार सवार मौके से भाग गए
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार में सवार लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। शमशाबाद थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है। मामले की जांच चल रही है और कार चालक की तलाश की जा रही है।
Source link
कार-बाइक की टक्कर, दो भाइयों की मौत:विदिशा में बाइक में लगी आग, कार क्षतिग्रस्त; आरोपी ड्राइवर भागा
