![]()
छीपाबड़ौद की गौण अनाज मंडी में अलग-अलग कृषि उत्पादों की नीलामी हुई। मंडी से जुड़े सोनू जैन ने बताया कि कुल 1,800 कट्टी कृषि उपज की आवक हुई। इसमें गेहूं 2,885 रुपए और धनिया 14,855 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी में गेहूं 2,647 से 2,885 रुपए, सोयाबीन 4,475 से 5,900 रुपए, सरसों 6,890 से 7,595 रुपए, धनिया 13,700 से 14,855 रुपए, चना 5,545 से 5,940 रुपए, उड़द 6,950 रुपए, मक्का 2,182 से 2,200 रुपए, मूंग 6,655 रुपए और तिल्ली 9,000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिकी। मंडी में दिनभर कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री चलती रही।
Source link
छीपाबड़ौद मंडी में 1,800 कट्टी कृषि उपज की आवक दर्ज:गुणवत्ता के अनुसार व्यापारियों ने बोली लगाई, गेहूं 2,885 और धनिया 14,855 रुपए तक बिका
