![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध स्क्रैप से भरे एक माजदा वाहन को पुलिस ने पकड़ा है। रात के समय गश्त कर रही पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अवैध स्क्रैप समेत 15.50 लाख की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम घरघोड़ा बाईपास के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान टाटा माजदा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस से बच कर वाहन समेत भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। वाहन की जांच करने पर उसके पीछे डाला में काफी मात्रा में स्क्रैप लोड मिला। पुलिस ने जब वाहन चालक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम पुरुषोत्तम एक्का 42 साल निवासी वार्ड क्रमांक 7, इंदिरानगर रायगढ़ बताया और पुलिस ने जब वाहन व स्क्रैप से संबंधित दस्तावेज मांगा, तो वाहन चालक टालमटोल करता रहा।
दस्तावेज पेष करने में करता रहा टालमटोल
जिसके बाद पुलिस ने वाहन को थाना लाकर चालक को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ऐसे में पुलिस ने संदेही चालक से पूछताछ की तो जानकारी मिला कि स्क्रैप को अवैध परिवहन कर बिक्री के उद्देश्य से घरघोड़ा की ओर ले जा रहा था।
आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो वाहन में 4.5 टन लोहा-टीन स्क्रैप कीमत 1.50 लाख मिला। जिसके बाद पुलिस ने अवैध स्क्रैप समेत 15.50 लाख की संपत्ति को जब्त करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ धारा 35(क-ङ) BNS व धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की है।
Source link
रायगढ़ में पुलिस गश्त के दौरान अवैध स्क्रैप पकड़ाया:4.5 टन स्क्रैप के साथ 15.50 लाख की संपत्ति जब्त, घरघोड़ा बाईपास रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
