![]()
होशियारपुर जिले के हाजीपुर में अपने चाचा की हत्या करने वाले आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे मृतक महिंदर सिंह की पत्नी निर्मला देवी के बयान के आधार पर पकड़ा है। आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि जसविंदर ने जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। डीएसपी मुकेरिया थाना प्रभारी हरप्रेम सिंह ने बताया कि यह घटना 6 सितंबर रविवार को हुई थी। हाजीपुर निवासी भतीजे ने अपने चाचा की तेज धार हथियार से हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त मास्टर महिंदर सिंह के तौर पर हुई है। वे शहर के मौजूदा नंबरदार भी थे। उन्हें घायल हालत में सरकारी अस्पताल हाजीपुर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। स्कूटी से जाते वक्त किया था हमला पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मुकेरिया अस्पताल भेजा। परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को हत्या की एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिंदर सिंह अपने घर के पास स्कूटी से पहुंचते हैं। तभी सामने के घर से उनका भतीजा जसविंदर बाहर आता है और दातर से उन पर कई वार करता है। मृतक महिंदर सिंह और आरोपी जसविंदर के घर हाजीपुर में एक ही गली में आमने-सामने हैं।
Source link
होशियारपुर में चाचा की हत्या करने वाला भतीजा काबू:जमीनी विवाद में की वारदात; स्कूटी पर जाते वक्त दातर से किए वार
