हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया। इस फेरबदल में 16 आईएएस (IAS) और 10 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इस नए फेरबदल में कई अधिकारियों के पर कतरे गए हैं, तो कई युवा अफ
.
इस पूरी सूची में सबसे बड़ा प्रमोशन 2014 बैच के आईएएस अनीश यादव का देखने को मिला है, जिन्हें प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण और राजस्व जुटाने वाले आबकारी एवं कराधान विभाग का नया कमिश्नर बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर, 2011 बैच के आईएएस अमित खत्री के कद में बड़ी कटौती देखने को मिली है। सरकार ने उनसे रियल एस्टेट और शहरी विकास से जुड़े सबसे पावरफुल ‘टाउन एंड कंट्री प्लानिंग’ और ‘अर्बन एस्टेट्स’ जैसे विभाग वापस ले लिए हैं।
इसके अलावा जे. गणेशन को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की कमान सौंपी गई है और मुकुल कुमार को HSVP पंचकुला का नया मुख्य प्रशासक बनाया गया है। आईएएस अमनीत पी.कुमार का भी कद बढ़ाया गया है।
सरकार की ओर से जारी IAS अफसरों के ट्रांसफर लिस्ट की कॉपी…




वे मुख्य IAS, जिनके हरियाणा सरकार ने विभाग बदले…
- राजीव रंजन (IAS 1998): राजीव रंजन पहले केवल श्रम विभाग के प्रधान सचिव के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। इस नए प्रशासनिक फेरबदल के बाद वे श्रम विभाग के प्रधान सचिव पद पर बने रहेंगे और इसके साथ ही उन्हें मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे उनका प्रशासनिक दायरा बढ़ा है।
- अमनीत पी. कुमार (IAS 2001): अमनीत पी. कुमार के पास पहले भविष्य विभाग, विदेश सहयोग विभाग तथा खेल विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार था। अब उनसे विदेश सहयोग विभाग का जिम्मा ले लिया गया है और उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव की नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि भविष्य विभाग और खेल विभाग का प्रभार उनके पास पहले की तरह ही बरकरार रहेगा। इससे सार्वजनिक वितरण और नागरिक आपूर्ति जैसे बड़े विभाग के कारण उनकी पावर मजबूत हुई है।
- शेखर विद्यार्थी (IAS 2004): शेखर विद्यार्थी पहले महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा अग्निशमन सेवाएं (Fire Services) के महानिदेशक पद पर तैनात थे। नई सूची में उन्हें इन दोनों जिम्मेदारियों के साथ-साथ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिससे उनके अधिकारों में बढ़ोतरी हुई है।
- जे. गणेशन (IAS 2006): जे. गणेशन पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID), हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के महानिदेशक व सचिव, HAIDP और HCAPSD परियोजनाओं के सीईओ तथा HARTRON के प्रबंध निदेशक जैसी 8 महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभाल रहे थे। नए आदेशों के तहत वे अब CRID के आयुक्त एवं सचिव तथा HAIDP एवं HCAPSD के सीईओ बने रहेंगे, जबकि उनके पास से खाद्य आपूर्ति, HARTRON व हाउसिंग का प्रभार हटाकर उन्हें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के महानिदेशक व सचिव तथा अर्बन एस्टेट्स के महानिदेशक जैसी अति-प्रभावशाली जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। हालाँकि विभागों की संख्या कम हुई है, लेकिन टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मिलने से उनका प्रशासनिक दबदबा काफी बढ़ा है।
- अशोक कुमार मीणा (IAS 2006): अशोक कुमार मीणा पहले शहरी स्थानीय निकाय (ULB) विभाग के आयुक्त व सचिव और विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। नई सूची के अनुसार वे शहरी स्थानीय निकाय के आयुक्त एवं सचिव पद पर बने रहेंगे और विदेश सहयोग विभाग में भी उन्हें महानिदेशक से अब आयुक्त एवं सचिव का दर्जा दे दिया गया है।

- शरणदीप कौर बराड़ (IAS 2009): शरणदीप कौर बराड़ पहले केवल हरियाणा राज्य भण्डारण निगम (Warehousing Corporation) की प्रबंध निदेशक थीं। अब उन्हें शहरी स्थानीय निकाय (ULB) विभाग का महानिदेशक एवं सचिव, राज्य शहरी आजीविका मिशन की मिशन निदेशक और राज्य शहरी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे राज्य के सभी शहरी निकायों पर उनका प्रशासनिक नियंत्रण और पावर काफी बढ़ी है।
- मणी राम शर्मा (IAS 2009): मणी राम शर्मा पहले स्वास्थ्य विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग से स्थानांतरित करके राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव तथा मुख्य बंदोबस्त आयुक्त बनाया गया है, जिससे उन्हें राजस्व जैसा बड़ा और महत्वपूर्ण विभाग मिला है।
- राजनारायण कौशिक (IAS 2010): राजनारायण कौशिक पहले कृषि विभाग के महानिदेशक तथा हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक थे। नए आदेशों के तहत उन्हें हारट्रॉन (HARTRON) का प्रबंध निदेशक और हरियाणा राज्य भण्डारण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जिससे उनकी भूमिका आईटी तथा कॉरपोरेट भण्डारण के क्षेत्र में केंद्रित हुई है।
- अमित खत्री (IAS 2011): अमित खत्री पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के निदेशक व विशेष सचिव, अर्बन एस्टेट्स के निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशक तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के सीईओ पद पर तैनात थे। अब उनसे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और अर्बन एस्टेट्स जैसे भारी-भरकम विभाग वापस ले लिए गए हैं और उनके स्थान पर उन्हें कृषि निदेशक तथा हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि पुरातत्व विभाग और HKRNL के सीईओ का पद उनके पास बरकरार रहेगा।
- विनय प्रताप सिंह (IAS 2011): विनय प्रताप सिंह पहले ट्रेड फेयर अथॉरिटी के प्रशासक, आबकारी एवं कराधान आयुक्त तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर तैनात थे। अब उनसे आबकारी एवं प्रदूषण बोर्ड की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (HSIIDC) का प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा वित्तीय निगम (HFC) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि ट्रेड फेयर अथॉरिटी का पद उनके पास रहेगा। HSIIDC मिलने से प्रदेश के औद्योगिक निवेश में उनकी पावर काफी मजबूत हुई है।
- 12. मुकुल कुमार (IAS 2011): मुकुल कुमार पहले शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक व विशेष सचिव, राज्य शहरी आजीविका मिशन व शहरी विकास प्राधिकरण के निदेशक तथा हॉस्पिटैलिटी विभाग के निदेशक थे। अब उन्हें शहरी स्थानीय निकाय से हटाकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) पंचकुला का मुख्य प्रशासक, गुरुग्राम मेट्रो रेल का MD, हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट का MD और हॉस्पिटैलिटी का निदेशक बनाया गया है, जिससे HSVP मुख्य प्रशासक के रूप में उनकी पावर में बड़ा इजाफा हुआ है।
- पार्थ गुप्ता (IAS 2013): पार्थ गुप्ता पहले खेल निदेशक व विशेष सचिव, पर्यटन निदेशक व विशेष सचिव तथा हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे थे। अब इन तीनों पदों के साथ-साथ उन्हें कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक व विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जिससे उनके पास एक और अतिरिक्त विभाग जुड़ा है।

- सुशील सरवान (IAS 2012): सुशील सरवान पहले HSIIDC के प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक की भूमिका में थे। अब उन्हें औद्योगिक विकास से हटाकर विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक व विशेष सचिव तथा हरियाणा राज्य सहकारी एपेक्स बैंक (हरको बैंक) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, जिससे उनकी भूमिका ग्रामीण विकास की ओर केंद्रित हुई है।
- अनीश यादव (IAS 2014): अनीश यादव पहले विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक, हेफेड (HAFED) के प्रबंध निदेशक तथा अंतर्राष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम (गन्नौर) के प्रबंध निदेशक थे। अब उन्हें आबकारी एवं कराधान आयुक्त व विशेष सचिव, वित्त विभाग में विशेष सचिव तथा अंतर्राष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। आबकारी एवं कराधान तथा वित्त जैसे सबसे प्रमुख विभागों की कमान मिलने से उनकी पावर में भारी वृद्धि हुई है।
- विवेक पदम सिंह (IAS 2014): विवेक पदम सिंह पहले मुद्रण एवं लेखन सामग्री के नियंत्रक व विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव तथा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें इन विभागों से स्थानांतरित करके HSVP रोहतक का प्रशासक तथा अर्बन एस्टेट रोहतक का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है, जिससे उन्हें सचिवालयीय कार्यों से निकालकर फील्ड में महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद की पावर दी गई है।
- चंदर शेखर खरे (IAS 2008): चंदर शेखर खरे पहले हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) पंचकुला के मुख्य प्रशासक का पद संभाल रहे थे। स्थानांतरण के बाद उन्हें हेफेड (HAFED) का प्रबंध निदेशक तथा हाउसिंग फॉर ऑल का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है, जिससे उनकी भूमिका शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर से बदलकर कृषि-विपणन और आवास क्षेत्र में संतुलित की गई है।

हरियाणा सिविल सचिवालय सेक्टर-1, चंडीगढ़ में स्थित हरियाणा सरकार का मुख्य प्रशासनिक और शासकीय मुख्यालय है।
सभी 10 HCS अधिकारियों की नई पोस्टिंग लिस्ट…
- योगेश कुमार मेहता (HCS 2004): सचिव, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड तथा सचिव, हरियाणा राज्य खाद्य आयोग (State Food Commission)।
- निशु नी नम्रता सिंगाल (HCS 2011): अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), मौलिक शिक्षा (Elementary Education) हरियाणा तथा अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद।
- विराट (HCS 2011): प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग के कंट्रोलर तथा सरकार के अतिरिक्त सचिव (यह जिम्मेदारी उनके पास मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के ओएसडी (OSD) के अलावा रहेगी)।
- जगदीप सिंह (HCS 2013): संपदा अधिकारी (Estate Officer), HSVP हिसार तथा भू-अर्जन अधिकारी (Land Acquisition Officer), हिसार।
- संदीप अग्रवाल (HCS 2016): अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (SC & BC Welfare), हरियाणा।
- राकेश सैनी (HCS 2016): संपदा अधिकारी-II (Estate Officer-II), HSVP गुरुग्राम तथा भू-अर्जन अधिकारी, गुरुग्राम।
- अनुपमा मलिक (HCS 2016): संपदा अधिकारी-I (Estate Officer-I), HSVP गुरुग्राम।
- सुरेश रावेश (HCS 2019): संयुक्त परिवहन आयुक्त (Joint Transport Commissioner), हरियाणा।
- नीरज शर्मा (HCS 2022): सचिव, राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण (State Police Complaint Authority) तथा सचिव (लीगल), हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)।
- मयंक वर्मा (HCS 2023): संयुक्त निदेशक (प्रशासन), खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) हरियाणा तथा संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Joint CEO), आयुष्मान भारत – हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण।
सरकार की ओर से जारी HCS अफसरों के ट्रांसफर लिस्ट की कॉपी…


