![]()
महू के बडगोंदा थाना क्षेत्र के सितापाट गांव में बदमाश गोडाउन का ताला तोड़कर करीब 35 हजार रुपए की विस्फोटक सामग्री चोरी कर ले गए। घटना 7 सितंबर की सुबह की है। गोडाउन से 300 किलो नाईट्रेड मिक्सर के बॉक्स और करीब 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज चोरी हुआ है। घटना सामने आने के बाद बडगोंदा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 12 बॉक्स और 375 मीटर फ्यूज चोरी सिंदोड़ा निवासी सूरज पिता कान्तीलाल पाटीदार (33) ने पुलिस को बताया कि सितापाट गांव में सर्वे नंबर 212/01 और 214/01 स्थित उनके गोडाउन में नाईट्रेड मिक्सर और डेटोनेटिंग फ्यूज रखा था। बदमाश ताला तोड़कर यह सामग्री ले गए। चोरी हुई सामग्री में 40 एमएम नाईट्रेड मिक्सर के 3 बॉक्स, जिनका वजन करीब 75 किलो है, और 25 एमएम नाईट्रेड मिक्सर के 9 बॉक्स, जिनका वजन करीब 225 किलो है। इसके अलावा करीब 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज भी चोरी हुआ है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गोडाउन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और घटना के समय वहां आने-जाने वालों की जानकारी जुटा रही है। बीएनएस की धारा 303(2) में केस सूरज पाटीदार की शिकायत पर बडगोंदा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस चोरी गई सामग्री और आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्लास्टिंग के काम आती है चोरी हुई सामग्री नाईट्रेड मिक्सर का इस्तेमाल खदानों और चट्टानों में ब्लास्टिंग के लिए किया जाता है। वहीं डेटोनेटिंग फ्यूज ब्लास्टिंग में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक को सक्रिय करने के काम आता है। यानी चोरी हुई सामग्री सामान्य सामान नहीं, बल्कि ब्लास्टिंग से जुड़ी नियंत्रित सामग्री है।
Source link
गोडाउन का ताला तोड़कर 35 हजार की विस्फोटक सामग्री चोरी:महू के सितापाट से 300KG नाईट्रेड मिक्सर और 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज ले गए बदमाश
