Headlines

12 साल की नौकरी में 121.87% अधिक संपत्ति बनाए:EOU को मिले 16 जमीन के पेपर, BDO के 16 बैंक खाते फ्रिज; पत्नी भाजपा जिला मंत्री




दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति ने 12 साल की नौकरी में आय से 121.87 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। EOU की रेड में आनंद कुमार विभूति और उनके परिवार के नाम 16 बैंक अकाउंट मिले हैं, जिसको फ्रीज कर दिया गया है। एक बैंक लॉकर भी मिला है, जिसकी तलाशी अभी बाकी है। EOU की छापेमारी में आनंद कुमार विभूति और उनके परिवार के नाम 9 और अन्य लोगों के नाम 7 जमीन खरीदारी के कागजात मिले हैं। इसके अलावा आनंद की पत्नी रितु आनंद के बारे में पता चला है कि वो राजनीति में हैं। मुजफ्फरपुर पूर्वी भाजपा के जिला मंत्री हैं। दरअसल, आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर मंगलवार सुबह से आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम छापेमारी की थी। जिसके बाद से आनंद कुमार फरार हैं। EOU की छापेमारी में और क्या मिले, 5 ठिकानों पर कितने देर तक रेड चली, EOU की टीम आगे क्या करेगी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…. छापेमारी की कुछ तस्वीरें… पैतृक गांव में 70 लाख का मकान EOU की टीम ने पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित लालबेगिया में आनंद कुमार विभूति के पैतृक आवास की भी तलाशी ली थी। यहां एक बड़ा मकान मिला, जिसकी प्रारंभिक निर्माण लागत करीब 70 लाख रुपए आंकी गई है। इस भवन का विस्तृत मूल्यांकन कराया जाएगा। तलाशी के दौरान इनोवा क्रिस्टा, स्कॉर्पियो समेत चार गाड़ियां मिली है। इसके साथ ही जेवरात की खरीद से संबंधित इनवॉयस और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। EOU इन सभी संपत्तियों और खरीदारी के स्रोत का मिलान कर रही है। 1.50 लाख रुपए का वार्षिक प्रीमियम जमा करते थे आवास से LIC समेत अन्य बीमा योजनाओं में निवेश से संबंधित कागजात भी मिले हैं। EOU के अनुसार, इन बीमा योजनाओं में करीब 1.50 लाख रुपए का वार्षिक प्रीमियम जमा किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। वहीं, अलग-अलग म्यूचुअल फंड में करीब 70 लाख रुपए के निवेश का पता चला है। ईओयू की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग को दी जानकारी जांच एजेंसी का कहना है कि अब तक की तलाशी में मिले दस्तावेजों के आधार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला और बढ़ सकता है। आनंद कुमार विभूति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी मूल विभाग ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है। फिलहाल EOU की जांच जारी है और दस्तावेजों, बैंक खातों, निवेश और संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। दरभंगा में किराए वाले मकान से जेवरातों के बिल मिले दरभंगा में विभूती बहादुरपुर थाना क्षेत्र के जनकपुरी मोहल्ले में रह रहे थे। वहां उन्होंने करीब 2 महीने पहले ही मकान किराए पर लिया था। यहां छापेमारी के दौरान ब्रांडेड दुकानों से खरीदे गए जेवरात के बिल, कीमती आभूषणों से संबंधित दस्तावेज, विभिन्न बैंकों के कई ATM कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए हैं। डॉ. विभूति इससे इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड में BDO के पद पर तैनात थे। सात घंटे तक 5 ठिकानों पर हुई छापेमारी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने मंगलवार को दरभंगा बहादुरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) डॉ. आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई कार्रवाई लगभग 7 घंटे तक चली। इस दौरान दरभंगा स्थित किराए के आवास, बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय के अलावा मुजफ्फरपुर स्थित किराए के मकान और उनके पैतृक गांव चंपारण में भी तलाशी ली गई। विभूति के खिलाफ पटना स्थित आर्थिक अपराध थाना में केस दर्ज है। उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसी मामले में न्यायालय से अनुमति के बाद EOU की टीम ने मंगलवार को एक साथ उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी। जरूरी कागजात और सामान मिले हैं- डीएसपी EOU के डीएसपी मिथिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि डॉ. आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया। इसी के आधार पर उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई। दरभंगा स्थित आवास से कई महत्वपूर्ण कागजात और सामान मिले हैं। जेवरात से संबंधित बिल और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। विभिन्न बैंक खातों और ATM कार्ड से संबंधित जानकारी भी टीम के हाथ लगी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *