![]()
नौगांवा में नगरपालिका चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है। बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रशासन और पुलिस ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकारियों ने कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कई मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान केंद्रों के मुख्य द्वार पर सजावट की गई है। वोटरों की सुविधा के लिए केंद्रों पर ठंडा पानी और बैठने का इंतजाम भी किया गया है। अधिकारियों ने बूथों पर सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस का मार्च चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अलवर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी नौगांवा पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्रों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील इलाकों, मतदान केंद्रों और पुलिस बल की तैनाती के बारे में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। करीब 200 पुलिस जवान तैनात थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि मतदान के दौरान नौगांवा क्षेत्र में करीब 200 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस बल मतदान केंद्रों के साथ-साथ मुख्य चौराहों, बाजार और संवेदनशील इलाकों में भी तैनात रहेगा। इसके अलावा, पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर हालात पर नजर रखेंगी। पुलिस टीम ने बाजार में गश्त की मतदान से एक दिन पहले मंगलवार देर शाम थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने पुलिस अधिकारी दीपेंद्र सिंह और पुलिस टीम के साथ मुख्य बाजार, अलग-अलग गलियों और मुख्य रास्तों पर गश्त की। पुलिस दल ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का संदेश दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Source link
नौगांवा निकाय चुनाव के लिए 200 जवान तैनात,:एसपी ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था देखी; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
