Headlines

झारखंड- 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:रांची में अगले 24 घंटे में हेवी रेन की चेतावनी; 12 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम




बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र और यूपी से लौटे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 सितंबर को रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 9 से 12 सितंबर तक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लगातार बादल, बारिश और तेज हवा के कारण रांची के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है। आज 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार 9 सितंबर को रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। रांची समेत कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 10 सितंबर को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह और धनबाद में तेज हवा, वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। 11 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। ट्रफ और सर्कुलेशन से बदला मौसम मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून ट्रफ मुजफ्फरनगर, बस्ती, डेहरी और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल गया है। इसके प्रभाव से झारखंड में अगले 3-4 दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ी रहेंगी। राजधानी में पिछले 24 घंटे में दिन और रात के दौरान मूसलाधार बारिश हुई और शहर के कई हिस्सों में करीब 60 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मंगलवार को भी रांची में छिटपुट बारिश हुई। वहीं, रांची में अब तक सामान्य से 13% अधिक बारिश दर्ज की गई है। नामकुम में छात्र घायल, सिमडेगा-रामगढ़ में दो मौत मंगलवार दोपहर करीब एक बजे नामकुम में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 19 वर्षीय छात्र कुंदन कुमार घायल हो गया। पुलिस ने उसे नामकुम सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं सिमडेगा के बांसजोर प्रखंड के कछुपानी गांव में सुनीता डुंगडुंग (45) की वज्रपात से मौत हो गई। रामगढ़ जिले के बलसगरा कठरेहवा निवासी नरेश महतो (50) की भी ठनका गिरने से मौत हुई। हादसे के समय वह मवेशी चरा रहा था। मौसम विभाग ने 12 सितंबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *