![]()
उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक अभिभावक ने निजी स्कूल के खिलाफ 10वीं तक मान्यता नहीं होने पर भी बेटी को प्रवेश देने, फीस वसूलने और बोर्ड परीक्षा फार्म जमा नहीं कराने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार रावजी का हाटा निवासी लालसिंह गोयल ने कोर्ट में इस्तगासा पेश किया। इसमें बताया कि उनके 3 बच्चे गुलाबबाग रोड स्थित साहू पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। 9वीं पास होने के बाद 2025-26 में स्कूल ने बेटी को 10वीं में प्रवेश दे दिया। उन्होंने हर महीने फीस चुकाई। फिर स्कूल ने बेटी का 10वीं बोर्ड का परीक्षा फार्म भरवाया। लेकिन परीक्षा के दो दिन पहले तक बेटी का प्रवेश पत्र नहीं मिला। इस बारे में बात करने पर स्कूल संचालक मोतीलाल साहू ने टालमटोल जबाव दिए। बाद में पता लगा कि स्कूल प्रशासन ने बेटी का परीक्षा फार्म बोर्ड में जमा हीं नहीं करवाया। फीस के 55 हजार 500 रुपए भी हड़प लिए। पीड़िता ने डीईओ को भी की शिकायत लालसिंह का आरोपी है कि स्कूल की 10वीं तक मान्यता नहीं है। इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को की। अधिकारी द्वारा मान्यता पत्र मांगने पर संचालक ने इसके लिए आवेदन करना बताया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्ची का भविष्य खराब करने की धमकी दी थी।
Source link
उदयपुर में प्राइवेट स्कूल के पास 10वीं की मान्यता नहीं:छात्रा से परीक्षा फार्म भरवाया, फीस वसूली, पिता ने विद्यालय के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
