Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के सूरत में सरोली इलाके के श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में देर रात भीषण आग लग गई।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग ने 20 से ज्यादा कर्मियों को हाइड्रोलिक उपकरणों के साथ मौके पर भेजा।

दमकलकर्मी करीब चार घंटे से आग बुझाने में जुटे हैं। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जुड़ा; आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से जानकारी मांगी

नई दिल्ली में चल रहे वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच BJP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में जुड़ गया है।

AAP ने इस पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग (EC) से प्रक्रिया की जानकारी मांगी है। पार्टी यह जानना चाहती है कि 31 अगस्त की ड्राफ्ट लिस्ट में 746 नाम होने के बाद चड्ढा का नाम 747वें मतदाता के रूप में कैसे जोड़ा गया।

चड्ढा ने आरोपों पर कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के सभी लागू दिशा-निर्देशों और प्रक्रियाओं का पालन किया है।

ओडिशा के जंगल में मिले ओरंगुटान के 5 बच्चे, सरकार ने जांच के दिए आदेश

ओडिशा के बालासोर जिले के बिचित्रपुर जंगल में मंगलवार सुबह ओरंगुटान के पांच बच्चे मिलने से हड़कंप मच गया। ये भारत में नहीं पाए जाते हैं। मुख्य रूप से इंडोनेशिया, मलेशिया, बोर्नियो और सुमात्रा में रहते हैं। आशंका है कि इन्हें हवाई, जल या रेल मार्ग से तस्करी करके लाया गया होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक ओरंगुटान की कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपए बताई जाती है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मांस के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ भवानीपुर में शिकायत

दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहार छोड़ने की बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर पश्चिम बंगाल में विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने मंगलवार को भवानीपुर थाने में पुलिस शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मध्य कोलकाता कांग्रेस अध्यक्ष मानस सरकार ने शिकायत दर्ज कराई।

आरोप है कि 5 सितंबर को हावड़ा के ‘हनुमान कथा’ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पूजा के समय जो लोग मछली-मांस खाते हैं, वे वास्तव में धार्मिक नहीं हैं; वे ‘पाखंडी’ यानी ‘ढोंगी’ हैं।

मनोज जरांगे की मराठा युवाओं से अपील, आत्महत्या न करें, मैं आपके लिए अनशन कर रहा हूं

महाराष्ट्र के जालना में मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठा समुदाय के बच्चों और युवाओं से आत्महत्या नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे उनके लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनकी मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं।

जरांगे ने कहा, “मराठा समुदाय के सभी बच्चों और युवाओं से मेरी विनम्र अपील है। कृपया आत्महत्या न करें। मैं आपके लिए संघर्ष कर रहा हूं। मैं आपके मुद्दे के लिए अनशन और लड़ाई लड़ रहा हूं। न्याय एक दिन आएगा।

सहारा रिफंड पोर्टल शुरू, 20 लाख दावे बहाल होंगे

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने केंद्रीय सहकारी समिति रजिस्ट्रार के तहत ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ को बहाल कर दिया है। इससे सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं के 20 लाख लंबित दावों का सत्यापन और प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। अब तक 42 लाख जमाकर्ताओं को 9,267 करोड़ रुपए वापस किए जा चुके हैं। यह पैसा सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है। केंद्र ने कहा कि जमाकर्ता नए दावे पेश करने के लिए केवल आधिकारिक सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल का उपयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *