![]()
कैथल के गांव किठाना में मोटरसाइकिल पर जा रहे करीब 17 वर्षीय किशोर को अज्ञात वाहन का ड्राइवर टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में किशोर की मौत हो गई। हादसा कैथल जींद पर रोड पर हुआ, जब वह अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर गांव किठाना से कैथल की ओर आ रहा था। जैसे ही गांव से बाहर निकले तो अज्ञात वाहन का ड्राइवर उन्हें टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अलेवा जिला जींद के रहने वाले 17 वर्षीय नीतिन के रूप में हुई है। मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़ घटना के चलते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। किठाना चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलेवा का रहने वाला किठाना चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी कि चौकी एरिया में कैथल जींद रोड पर हादसा हुआ है। उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक युवक का नाम नितिन है जो जींद के गांव अलेवा का रहने वाला है। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि नितिन के परिवार में माता पिता के अलावा उसका एक बड़ा भाई है। उनकी किठाना में दरवाजे चौखट की दुकान है। उन्होंने बताया कि मामले में मृतक के भाई साहिल के बयान पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैथल में सड़क हादसे में किशोर की मौत:जींद-कैथल रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अलेवा का निवासी
