Headlines

स्कूली बस डंपर में घुसी, 7 बच्चे घायल:भिंड में सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई, ड्राइवर पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप




भिंड के रौन क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क किनारे खड़े रेत से भरे डंपर में जा घुसी। हादसे में बस सवार सात बच्चे घायल हो गए। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को संभाला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल बच्चों को रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के मुताबिक किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी की हालत सामान्य है। देखें तस्वीरें… गौरई के पास डंपर से टकराई बस रौन कस्बे में संचालित अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर नेशनल हाईवे-552 से गुजर रही थी। बस गौरई कस्बे के पास पहुंची थी। यहां सड़क किनारे रेत से भरा डंपर खड़ा था। आरोप है कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। टक्कर के बाद बच्चे घबरा गए और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सात बच्चे घायल हादसे में अल्पेश राजावत (12) निवासी पडोरा, ऋषभ राजावत (11), सार्थक राजावत (6), अप्रांश (8), प्रद्युम्न (7), देव राजावत (6) और कीर्ति राजावत (12) घायल हुए हैं। एंबुलेंस से सभी बच्चों को रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बच्चों की जांच कर प्राथमिक उपचार किया। सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई गई है। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। बच्चों के परिजन और ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचने लगे। पुलिस ने मौके की जानकारी ली और बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों के उपचार की जानकारी ली। स्कूली बसों की सुरक्षा पर सवाल हादसे के बाद जिले में चल रही स्कूली बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बच्चों को ले जाने वाली बसों में प्रशिक्षित चालक, स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन, इमरजेंसी गेट और अन्य सुरक्षा इंतजामों की नियमित जांच जरूरी है। स्कूल बसों की फिटनेस और चालकों की लापरवाही पर निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *