Headlines

लखनऊ में स्टाइपेंड के लिए आयुष इंटर्न का प्रदर्शन:तेज धूप में छाता लेकर पहुंचे, डिप्टी सीएम से मिलने के लिए अड़े




लखनऊ में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर बुधवार को नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आयुष छात्र-छात्राओं ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना स्टाइपेंड 7,500 रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग की। 2011 से नहीं बढ़ा स्टाइपेंड प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2011 से उनके स्टाइपेंड में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वर्तमान में उन्हें हर महीने महज 7,500 रुपए स्टाइपेंड दिया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि इसी दौरान उनके साथ पढ़ने वाले एमबीबीएस और बीडीएस डॉक्टरों के स्टाइपेंड में दो बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। ऐसे में आयुष छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। धूप में छाता लेकर की नारेबाजी तेज धूप के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं गांधी प्रतिमा पर जुटे रहे। कई छात्र छाता लेकर तो कुछ पोस्टर और बैनर से सिर ढककर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने ‘मेहनत हमारी पूरी है, 25 हजार मांग जरूरी है’ और ‘काम हमारा पूरा, स्टाइपेंड क्यों आधा-अधूरा’ जैसे नारे लगाए। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ मरीजों के इलाज और अस्पताल से जुड़े कार्यों में भी वे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला स्टाइपेंड लंबे समय से जस का तस है। बढ़ती महंगाई में 7,500 रुपए प्रतिमाह में अपनी जरूरतें पूरी करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *