Headlines

पंजाब कांग्रेस में जल्द खत्म होगी गुटबाजी-पायलट:सचिन पायलट बोले-चन्नी ने संगठन की मजबूती के लिए सहयोग का दिया भरोसा




कांग्रेस के नवनियुक्त पंजाब मामलों के प्रभारी एवं महासचिव सचिन पायलट ने राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर राज्य में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। पदभार संभालते ही पायलट ने स्पष्ट किया कि पंजाब के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन में एकजुट होकर काम करने का आश्वासन दिया है। दरअसल, सचिन पायलट ने राहुल और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में मीटिंग के बाद एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू के दौरान ये दावा किया। उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता संगठन को नीचे से लेकर ऊपर तक मजबूत करना और सभी नेताओं को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी का हर एक कार्यकर्ता और नेता एकजुट है और हम मिलकर राज्य की जनता के मुद्दों को उठाएंगे। चन्नी ने दिया पूरा सहयोग देने का आश्वासन सचिन पायलट ने बताया कि उन्होंने राज्य के शीर्ष नेताओं से बातचीत की है और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पार्टी के भावी रोडमैप और राज्य में संगठन को मजबूत करने के प्रयासों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है।
पायलट ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में एक ठोस रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी और सभी नेताओं को साथ लेकर राज्य में पार्टी को फिर से मजबूत करने का काम किया जाएगा। सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाएंगे इंटरव्यू के दौरान पायलट ने कहा कि राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाना और कांग्रेस पार्टी के जनाधार को वापस मजबूत करना हमारी मुख्य रणनीति का हिस्सा होगा। राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय बनाकर हम पूरी मजबूती से आगे बढ़ेंगे। पार्टी के सामने गुटबाजी खत्म करने की चुनौती पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद सचिन पायलट के सामने राज्य इकाई में जारी गुटबाजी को खत्म करना सबसे बड़ी चुनौती है। विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच चल रहे मतभेदों को सुलझाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *