Headlines

HPSC PGT Computer Science Document Verification Schedule


हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा विज्ञापित PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती (विज्ञापन संख्या 23/2026) के चयनित उम्मीदवारों के लिए राहत और बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन के लिए विस्तृत शेड्यूल औ

.

सभी चयनित अभ्यर्थियों को 11 और 12 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे उत्कर्ष सोसाइटी, सेक्टर-2, पंचकूला के कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए अभ्यर्थियों के क्रमांक और कुल 6 कमेटियों के हिसाब से शेड्यूल तय किया है। वहीं मेवात कैडर के 9 कैंडिडेट शनिवार 12 सितंबर को बुलाए गए हैं।

अब जानिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस व सावधानियां…

  • मूल शैक्षणिक दस्तावेज़ : अभ्यर्थियों को 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन (M.Sc./MCA/B.Tech कंप्यूटर साइंस), B.Ed. एवं HTET/STET पास प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां साथ लानी अनिवार्य हैं।
  • आरक्षण एवं निवास प्रमाणपत्र: श्रेणी-वार आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों (SC, BC, EWS, ESM, PwD) को अपना नवीनतम एवं वैध श्रेणी प्रमाणपत्र तथा हरियाणा निवास (Domicile) प्रमाणपत्र मूल रूप में प्रस्तुत करना होगा।
  • फोटोकॉपी का सेट: सभी मूल दस्तावेजों का एक सेट स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी के रूप में तैयार करके जमा कराना होगा।
  • हस्तलिखित प्रोफॉर्मा: शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के साथ संलग्न प्रोफॉर्मा को अभ्यर्थी अपने हाथ से भरकर लाएंगे। ध्यान दें कि इस फॉर्म के क्रमांक 13 को खाली छोड़ना है, जिसे केवल जांच कमेटी द्वारा भरा जाएगा।
  • समय का पालन: निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उत्कर्ष सोसाइटी, सेक्टर-2, पंचकूला पहुंचे ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से जारी प्रोफॉर्मा।

हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से जारी प्रोफॉर्मा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *