Headlines

रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मारपीट के बाद मौत:बैतूल के पोहर गांव में पारिवारिक विवाद की आशंका, रिश्तेदार पर आरोप




बैतूल के साईखेड़ा थाना क्षेत्र के पोहर गांव में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 63 वर्षीय रामकुवर पवार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मारपीट की इस घटना में मृतक के रिश्तेदार की भूमिका की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच रामकुवर पवार के साथ गांव में मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल रामकुवर को डायल-112 की मदद से बैतूल के जिला अस्पताल लाया गया, जहां रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 6 महीने पहले ही रिटायर हुए रामकुवर पवार पुलिस विभाग में आरक्षक थे। वह पुलिस लाइन में तैनात रहे और करीब छह महीने पहले मार्च में रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह अपने गांव पोहर में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। बुधवार को जिला अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बैतूल एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रिटायर्ड पुलिसकर्मी का कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा है। आशंका है कि इसी विवाद में उनके साथ मारपीट हुई है पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *