Headlines

India A Squad Update | Hardik Pandya Returns; Gaikwad & Padikkal Captains


46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हार्दिक पंड्या करीब पांच महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। बुधवार को BCCI ने ऑस्ट्रेलिया-A के लिए इंडिया-A की टीम घोषित कर दी है। पंड्या को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।

ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। देवदत्त पडिक्कल दो मल्टी-डे टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभालेंगे। साई सुदर्शन मल्टी-डे टीम के उपकप्तान होंगे। पडिक्कल वनडे टीम के उपकप्तान होंगे।

हार्दिक चोट से जूझ रहे

हार्दिक पंड्या ने अपना आखिरी मैच 24 मई को IPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह चोट के कारण BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी कर रहे हैं। भारत के लिए उनका आखिरी मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल था। भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

हार्दिक को नवंबर 2016 में कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर। सितंबर 2018 में एशिया कप के दौरान लोअर-बैक इंजरी और अक्टूबर 2019 में इसी पुरानी समस्या के कारण उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी।

अक्टूबर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए उनके बाएं टखने में लिगामेंट टियर हुआ, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

2026 में IPL के दौरान अप्रैल-मई में उन्हें बैक स्पैज्म की परेशानी हुई। इसके बाद जून और सितंबर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग के दौरान क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन और पैर में खिंचाव की समस्या सामने आई। इसी वजह से वह लंबे समय से क्रिकेट से बाहर हैं। मौजूदा चयन में भी उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर रखा गया है।

पडिक्कल को मल्टी-डे टेस्ट टीम की कमान

श्रीलंका दौरे पर नंबर-3 पर खेलते हुए लगातार दो शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल को मल्टी-डे टीम का कप्तान बनाया गया है। वह फिलहाल दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की ओर से खेल रहे हैं।

पडिक्कल के डिप्टी साई सुदर्शन होंगे। टीम में अमन मोक्हाड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़ और शेख रशीद जैसे बल्लेबाजों को भी जगह मिली है। विकेटकीपिंग के लिए कुमार कुशाग्र और एन. जगदीशन चुने गए हैं।

गेंदबाजी विभाग में शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, नचिकेत भुटे और वी. वैश्याक शामिल हैं।

वनडे टीम में गायकवाड कप्तान

50 ओवर की टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई है। टीम में साई सुदर्शन, प्रियांश आर्या, रजत पाटीदार और नमन धीर जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।

निशांत सिंधु, विप्रज निगम और अर्शिन कुलकर्णी ऑलराउंड विकल्प हैं। कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक पंड्या के अलावा अर्शद खान, गुरजपनीत सिंह और यश ठाकुर तेज गेंदबाजी विकल्प हैं।

एशियन गेम्स के बीच इंडिया-A को मिलेगा मैच एक्सपोजर

इंडिया-A की इस सीरीज का इस्तेमाल युवा खिलाड़ियों को मैच एक्सपोजर देने के लिए किया जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं में व्यस्त रहेंगे।

मल्टी-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। इसी दौरान 1 अक्टूबर से श्रीनगर में ईरानी कप भी शुरू होगा, जिसमें जम्मू-कश्मीर और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमें आमने-सामने होंगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *