Headlines

Nuh Crime News | Absconding NDPS Accused Arrested After 12 Years



नूंह पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।

नूंह जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र में पुलिस ने NDPS एक्ट के एक मामले में करीब 12 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर गांवों में ऑटो से सब्जी बेचता था। इसी काम की आड़ में वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।

.

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि 9 सितंबर को रोजका मेव थाना क्षेत्र में पुलिस टीम को सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि NDPS एक्ट के पुराने मामले में जिस आरोपी की तलाश है, वह इसी इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आबिद खान के रूप में हुई है। वह नूंह जिले के तावडू के मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र के चाहलका गांव का रहने वाला है।

2014 में दर्ज हुआ केस, दिल्ली पुलिस को तलाश

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार, आबिद खान को साल 2014 में दर्ज NDPS एक्ट के एक मामले में स्पेशल स्टाफ नई दिल्ली को तलाश थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपनी पहचान छिपा ली थी और गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने का काम शुरू कर दिया था।

आरोपी ऑटो थ्री-व्हीलर में सब्जियां लेकर गांवों में जाता था और फेरी लगाकर उन्हें बेचता था। इसी दौरान वह लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचता रहा। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसकी पहचान और ठिकाने की जानकारी जुटाई गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नूंह पुलिस ने पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस को सौंपा

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। करीब 12 साल से फरार इस आरोपी की गिरफ्तारी से पुराने NDPS मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फरार और भगोड़े घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार जानकारी जुटाई जा रही है। इसी कड़ी में मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *