![]()
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और लोरमी विधायक अरुण साव भी इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे 80s फोटो ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की तस्वीर डिप्टी सीएम साव ने यह फोटो अपने आधिकारिक फेसबुक, X (ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने 80 के दशक की सादगी और उस दौर की यादों को ताजा किया। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “Bringing back the decade of the golden era of grace. #80strend”। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई पोस्ट अरुण साव की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और इसे लाइक-शेयर किया जा रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग के बीच 80s फोटो ट्रेंड को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पुराने फोटो शेयर करने का ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर 80s लुक और पुरानी तस्वीरें शेयर करने का ट्रेंड चल रहा है। लोग अपने पुराने फोटो को नए अंदाज में साझा कर रहे हैं। इस ट्रेंड में जनप्रतिनिधियों से लेकर फिल्मी सितारों और अन्य चर्चित हस्तियों तक की भागीदारी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी अपनी कॉलेज लाइफ की तस्वीर साझा कर उस दौर की यादें ताजा की हैं
Source link
डिप्टी सीएम अरुण साव 80s फोटो ट्रेंड में शामिल:कॉलेज के दिनों की पुरानी तस्वीर शेयर कर,लिखा- ‘गोल्डन एरा ऑफ ग्रेस’ को फिर से याद करने का मौका
