![]()
जालंधर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात विभिन्न पुलिस नाकों का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से पुलिस विभाग में हलचल मच गई। इस दौरान, उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा वाहनों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर ने नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सख्ती के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। नियमित निगरानी अभियान का हिस्सा सतिंदर सिंह ने बताया कि यह नियमित निगरानी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर नाकों का निरीक्षण करते रहते हैं और इसी क्रम में उन्होंने स्वयं भी शहर के विभिन्न नाकों का जायजा लिया।उन्होंने जानकारी दी कि रात के समय शहर में करीब 250 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न नाकों पर तैनात रहते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है।
Source link
जालंधर सीपी ने रात में नाकों का किया औचक निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; 250 पुलिस अफसरों-कर्मचारियों ने चलाया अभियान
