सोनीपत में स्पेशल पुलिस ऑफिसर की भर्ती पर रोक:71 पदों पर भर्ती के जारी हुए थे आदेश; SPO के पदों की संख्या घटने का असर




सोनीपत पुलिस कमिश्नरेट में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के 71 रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। यह आदेश सोनीपत पुलिस आयुक्त ममता सिंह, आईपीएस (एडीजीपी) द्वारा 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया। इससे पहले 26 मई 2026 को इन पदों को भरने के लिए कार्यालय आदेश जारी किया गया था, जिसे अब आधिकारिक रूप से निरस्त कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया वापस लेने की मुख्य वजह भर्ती प्रक्रिया वापस लेने का मुख्य कारण सोनीपत पुलिस कमिश्नरेट में SPO के स्वीकृत पदों की संख्या में कटौती होना है। पहले पुलिस विभाग में 74 पद स्वीकृत थे, जिन्हें अब शासन स्तर पर कम कर दिया गया है। हरियाणा के डीजीपी (मुख्यालय) द्वारा 23 जून 2026 को जारी एक आधिकारिक संदेश के माध्यम से पदों की संख्या में इस कमी की सूचना सोनीपत पुलिस कमिश्नरेट को दी गई थी। कमिश्नर ऑफिस ने जारी किए आंकड़े इन 74 पदों को समाप्त किए जाने के बाद अब सोनीपत जिले में SPO के कुल 558 स्वीकृत पद रह गए हैं। पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में जिले में 529 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि स्वीकृत पदों के मुकाबले अब केवल 29 पद ही रिक्त बचे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *