Headlines

बाड़ेबंदी के लिए प्रत्याशी को किडनैप करने की कोशिश:ASP के साथ हुई धक्का-मुक्की; पुलिस की गाड़ी की चाबी निकालने का प्रयास




बाड़मेर में नगर निकाय चुनाव की वोटिंग खत्म होने के साथ ही पार्टियों ने बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। इस दौरान वार्ड 48 के कांग्रेस प्रत्याशी पारसमल माली को बुधवार रात 8.30 बजे शहर के बेरियों का बास इलाके में कुछ लोगों ने कार में डालकर किडनैप करने की कोशिश की। इस बीच कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्याशी पारसमल को गाड़ी में डालकर साथ ले जाने लगी। इस दौरान प्रत्याशी के भाई पीसीसी सदस्य ठाकराराम माली और उनके समर्थक ASP नितेश आर्य से भिड़ गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया। ASP बोले- प्रत्याशी को किडनैप करने की कोशिश ASP नितेश आर्य ने बताया- वार्ड संख्या 48 के प्रत्याशी पारसमल माली को स्कार्पियो-फॉर्च्यूनर कारों से आए बदमाश किडनैप करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने पारसमल को उनसे छुड़वाया। एक स्कार्पियो कार को पुलिस ने जब्त किया है। दो युवक को डिटेन भी किया है। फिलहाल प्रत्याशी की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। एएसपी बोले- प्रत्याशी को जबरन साथ ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई। प्रत्याशी पारसमल को कुछ लोगों ने ब्लैक कलर की कार मैं बैठा रखा था। कार से प्रत्याशी को निकाला और लोगों से छुड़वाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ASP और प्रत्याशी के भाई के बीच झड़प जानकारी के मुताबिक पारसमल को बाड़ाबंदी के लिए ब्लैक स्कॉर्पियो से ले जाया जा रहा था। समर्थकों को इसकी भनक लगी तो वे छुड़वाने पहुंच गए। समर्थकों ने पुलिस को सूचना दे दी। इस दौरान एक दूसरी कार आई, जिसमें पारसमल को जबरन बैठाकर ले जाया जाने लगा। तब तक पुलिस वहां पहुंच गई थी। पुलिस ने पारममल को छुड़ाया और अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगी। तभी प्रत्याशी के भाई ठाकराराम माली और उनके समर्थक पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान एएसपी नितेश आर्य और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस की गाड़ी से चाबी निकालने की भी कोशिश की गई। बाड़मेर में कांग्रेस के दो धड़े बताया जा रहा है कि बुधवार को वोटिंग के बाद कांग्रेस से पूर्व विधायक मेवाराम जैन और कांग्रेस जिला संगठन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशियों और निर्दलीयों की अलग-अलग बाड़ाबंदी की जा रही है। पूर्व विधायक ने कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को गाड़ी में बैठाकर बाड़ेबंदी में जाने की सूचना है। बता दें कि बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में फर्स्ट चरण की वोटिंग बुधवार शाम समाप्त हो गई। यहां कुल 179 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। कांग्रेस और बीजेपी के 55-55 प्रत्याशी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *