Headlines

सेल्फी लेते वक्त 50 फीट खाई में गिरी छात्रा:हांसी किले पर हादसा, 100 से ज्यादा की भीड़, किसी ने हेल्प नहीं की; होमगार्ड ने बचाई जान




हरियाणा के हांसी के ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले पर हादसा हो गया। किले पर सेल्फी ले रही बीएससी की छात्रा अचानक 50 फीट खाई में जा गिरी। पास में ही पतंग उड़ा रहे कुछ बच्चों ने छात्रा को गिरता देख शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। इसके बाद बच्चों ने पास में ही पुलिस चौकी पर जाकर इसकी सूचना दी। चौकी पर मौजूद होमगार्ड तुरंत मौके पर पहुंचा और खून से लथपथ छात्रा को उठाकर तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। छात्रा को गले और बाजू समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं हैं। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने उनसे मामले की जानकारी ली। छात्रा के हांसी किले से गिरने के बाद के PHOTO यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… परिवार बोला- रोजाना शाम को लौट आती थी घर पुलिस ने गांव सोरखी के सरपंच के माध्यम से छात्रा के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, अंजलि रोजाना शाम करीब 5 से 5:30 बजे तक घर पहुंच जाती थी, लेकिन बुधवार को उसके किले से गिरने की जानकारी मिली। पिता सतबीर कबाड़ी का काम करते हैं, जबकि उसका छोटा भाई हांसी के राजकीय महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि छात्रा किले पर किस मकसद से पहुंची थी और वह किन हालात में गहरी खाई में गिरी। ———————- ये खबर भी पढ़ें… लड़की की FB पर कमेंट, नाबालिग को नंगाकर पीटा,VIDEO:पानीपत में CIA कर्मी बता घर में घुसे, हाथ जुड़वाए; पुलिसवाले बोले-ऐसे पीटने से कुछ नहीं होता पानीपत में फेसबुक पोस्ट को लेकर 17 साल के किशोर को नंगा करके पीटा गया। उसके परिवार का आरोप है- कुछ लड़कों ने खुद को पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) कर्मी बताकर बड़े बेटे से घर की लोकेशन ली और उसके बाद जबरन घर में घुस गए। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *