Headlines

Harshit Rana Injury Update | Delhi Afghanistan T20 Series News


नई दिल्ली38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल सके थे। वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे। 
 - Dainik Bhaskar

हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल सके थे। वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे।

भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। राणा अभी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और उन्हें फिट होने में और समय लगेगा।

राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी-20 मैचों के लिए फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम में भी जगह मिली है।

BCCI के एक सूत्र ने कहा, वह अभी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। उन्हें और समय लगेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में हर्षित राणा ने वापसी की थी।

टी-20 वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में हर्षित राणा ने वापसी की थी।

इंग्लैंड दौरे पर खेला था आखिरी मैच

हर्षित राणा ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच इंग्लैंड दौरे पर खेला था। इसके बाद से वह चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

राणा को वॉशिंगटन सुंदर जैसी हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। हालांकि, सुंदर अब फिट हो चुके हैं और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए फिट घोषित किया गया है।

बुमराह और नीतीश भी फिटनेस के आधार पर टीम में

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को भी अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है।

बुमराह बाएं घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। वह जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। वहीं, नीतीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं।

BCCI सूत्र के मुताबिक, बुमराह और नीतीश दोनों की वापसी सही दिशा में है।

अफगानिस्तान सीरीज के बाद एशियन गेम्स

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों टी-20 मैच दिल्ली में 13 सितंबर से खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मैच खेलेगी।

इसके बाद भारत 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपना अभियान शुरू करेगा। हर्षित राणा को एशियन गेम्स की टीम में भी शामिल किया गया है, इसलिए उनकी फिटनेस भारतीय टीम के लिए अहम होगी।

भारत की टी-20 टीम

अफगानिस्तान पहले ही टीम जारी कर चुका

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई।

रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई।

———————————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत-बांग्लादेश सीरीज के लिए नई तारीख तलाश रहे BCCI-BCB; तमिम बोले- मंशा सकारात्मक

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमिम इकबाल ने रविवार को कहा कि भारत के खिलाफ टली हुई सीरीज के लिए नई तारीख तलाशने पर बातचीत चल रही है। भारत को अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने थे, लेकिन सीरीज फिलहाल टाल दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *