![]()
स्ट्रॉन्ग रूम में EVM रखने के बाद सील लगाते हुए।
नगर परिषद बांसवाड़ा के आम चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद सभी मतदान दलों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत ईवीएम और निर्वाचन सामग्री जमा कराई। इसके बाद ईवीएम को सूचना केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखकर सील किया गया। स्ट्
.
सीलिंग प्रक्रिया के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक बंशीधर कुमावत, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, उपखंड अधिकारी भागचंद रेंगर और तहसीलदार सुंदरलाल मीना सहित कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का जायजा लिया।
कल रवाना होंगे परतापुर-गढ़ी और कुशलगढ़ के दल
निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत नगरपालिका परतापुर-गढ़ी और कुशलगढ़ के लिए मतदान दलों की रवानगी कल 10 सितंबर को होगी। इससे पहले हरिदेव जोशी रंगमंच हॉल में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के तुरंत बाद सामग्री वितरित कर दलों को उनके गंतव्य केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
