अमृतसर के सदर थाना में AAP नेता तलबीर सिंह गिल ADCP से बहस करते हुए।
अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता तलबीर सिंह गिल सिटी-2 के ADCP श्रीवेनेला से भिड़ गए। उन्होंने ADCP से कहा कि आप मुझे कह रहे हो कि तुझे अंदर दे दूंगा। तेरे जैसे मैंने 50 एसपी देखे हैं। इस बहस का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल ह
.
वीडियो में वह कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते वक्त अचानक गिरते नजर आए। तलबीर सिंह गिल आप के मजीठा के इंचार्ज हैं। वह 5 सितंबर की रात को थाना सदर के भगोड़े को (PO) को छुड़ाने के लिए पहुंचे थे।
ADCP श्रीवेनेला ने बताया कि पुलिस ने गैर-जमानती मामले में PO को गिरफ्तार किया था। AAP नेता उसे रिहा करने की मांग कर रहे थे। ADCP के अनुसार, स्थिति स्पष्ट होने के बाद तलबीर गिल ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि ऐसे व्यक्ति के पीछे नहीं आना चाहिए और उसकी सिफारिश नहीं करनी चाहिए।

वीडियो में AAP नेता तलबीर सिंह गिल कुर्सी से गिरते हुए नजर आए।
वीडियो में क्या दिख रहा… वायरल वीडियो में गिल ADCP श्रीवेनेला से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा आप मुझे कह रहे हो कि तुझे अंदर दे दूंगा। क्या गलती है मेरी कि बंदा छुड़वाने उसके पीछे आ गया। हद हो गई है, अंदर दे देगा। तेरे जैसे मैंने 50 एसपी देखे हैं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कुर्सी पर बैठने की कोशिश की, लेकिन वह अचानक नीचे गिर गए।
अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला…
- पुलिस ने PO को गिरफ्तार किया: 5 सितंबर को थाना सदर पुलिस ने 2018 के फ्रॉड केस में भगोड़े (PO) हरपाल सिंह निवासी गुरु नानक एवेन्यू, मजीठा रोड को गिरफ्तार किया। ADCP के मुताबिक, AAP नेता तलबीर सिंह गिल कुछ अन्य लोगों के साथ थाना सदर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से गिरफ्तार व्यक्ति को जल्द रिहा करने की मांग की।
- आरोपी को जमानती समझने की बात: उन्होंने बताया कि गिल को गलतफहमी थी कि जिस मामले में आरोपी गिरफ्तार हुआ है, वह जमानती अपराध है। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मामला गैर-जमानती है और जमानत अदालत से ही मिल सकती है।

ADCP श्रीवेनेला ने कहा कि गैर-जमानती मामले में PO को गिरफ्तार किया था।
- पुलिस और गिल के बीच बहस हुई: मामला समझाने के दौरान पुलिस कर्मचारियों और वहां पहुंचे लोगों के बीच बहस हुई। ADCP के मुताबिक, स्थिति स्पष्ट होने के बाद भी तलबीर गिल और वहां मौजूद लोगों के बीच बहस हुई।
———-
अमृतसर में ADCP से भिड़ी लेडी दुकानदार, बोली- तू कुर्सी के कारण बोलती है; एडीसीपी ने कहा था- तुझे बोलने की तमीज सिखाऊंगी

अमृतसर में सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम के साथ दुकानदार और उसकी महिला वर्कर की तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिला ट्रैफिक ADCP से भिड़ गई। ADCP अमनदीप कौर ने महिला को कहा- “तुझे बोलने की तमीज सिखाऊंगी।” इस पर महिला ने ADCP से कहा- “तू कुर्सी के कारण बोलती है।” (पढ़ें पूरी खबर)
