Headlines

डबवाली कॉलेज में नशे के खिलाफ पोस्टर प्रदर्शनी:स्टूडेंट्स को दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, प्राचार्य बोले- सामाजिक बुराईयां से दूर रहे युवा




सिरसा जिले के डबवाली स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशे के बुरे असर के प्रति जागरूक करने के लिए एक पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। यह कार्यक्रम कॉलेज की एंटी ड्रग कमेटी के संयोजक सुरेश कुमार के निर्देशों पर हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विक्रम बंसल ने इसकी अध्यक्षता की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अलग-अलग पोस्टरों के जरिए नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को अच्छे से दिखाया। इन पोस्टरों से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। युवा देश का भविष्य, नशे से दूर रहें : डॉ. विक्रम इस मौके पर प्राचार्य डॉ. विक्रम बंसल ने विद्यार्थियों से कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर देश बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने एंटी ड्रग कमेटी के जागरूकता प्रयासों की तारीफ भी की। एंटी ड्रग कमेटी के संयोजक सुरेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद विद्यार्थियों को नशे के बुरे असर के बारे में बताना है। साथ ही उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक करना है, ताकि वे खुद भी नशे से दूर रहें और दूसरे लोगों को भी जागरूक कर सकें। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज का स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *