Headlines

ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग का एक्शन:​पिंटो पार्क-थाटीपुर में मारा छापा: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे 2 क्लीनिक की सील




ग्वालियर ​स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में बिना पंजीयन और अनाधिकृत रूप से चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की टीम ने शहर के दो अलग-अलग इलाकों में औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिकों को मौके पर ही बंद करा दिया। ​केस 1: बंगाली दवाखाने के पास रजिस्ट्रेशन नहीं, कर रहे थे बवासीर का इलाज टीम सबसे पहले पिंटो पार्क स्थित ‘डॉ. बी.के. विश्वास बंगाली क्लीनिक’ पहुंची। यहां डॉ. बी.के. विश्वास बिना किसी वैध पंजीयन के एलोपैथी पद्धति से पाइल्स, फिशर और फिस्टुला जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करते पाए गए। सीएमएचओ कार्यालय में क्लीनिक का कोई रजिस्ट्रेशन न मिलने पर इसे तुरंत बंद कराया गया। ​केस 2: डिग्री आयुर्वेद की, मरीजों को बांट रहे थे हैवी स्टेरॉयड दूसरी कार्रवाई थाटीपुर स्थित 60 फुटा रोड पर हुई। यहां अमित शर्मा (BAMS) द्वारा ‘अमित शर्मा क्लीनिक’ का संचालन किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि आयुष डॉक्टर होने के बावजूद वे धड़ल्ले से एलोपैथिक दवाएं और मरीजों को खतरनाक स्टेरॉयड टैबलेट दे रहे थे। नियमों के उल्लंघन पर इस क्लीनिक को भी मौके पर सील कर दिया गया। ग्वालियर सीएमएचओ डॉ. एम.एस. सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में बिना रजिस्ट्रेशन और बिना योग्यता के एलोपैथिक इलाज करने वाले झोलाछाप व अनाधिकृत डॉक्टरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मरीजों की जान से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *